फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पद्मदेव परिसर में आज सजेगा ग्रामीण महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नाबार्ड शिमला की ओर से वीरवार से 28 नवंबर तक रिज मैदान पर पदमदेव परिसर में ग्रामीण भारत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इस बार देशभर के शिल्पकार, बुनकर, महिला किसान और स्वयं सहायता समूह हिस्सा लेंगे। यह महोत्सव इंटरनेशनल ईयर ऑफ द वुमन फार्मर-2026 को समर्पित है। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनमें कुल्लू शॉल, किन्नौरी टोपी, चंबा चप्पल, चंबा रुमाल, कांगड़ा पेंटिंग, स्पीति सीबकथॉर्न, किन्नौरी सेब, हिमाचली काला जीरा, चुल्ली का तेल और हिमाचली वुड कार्विंग शामिल हैं। महोत्सव में हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों, वन उत्पादों और लोक कला-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें