फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू के विधि विभाग में बनेगा रोट्रैक्ट क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के विधि विभाग में शुक्रवार को रोट्रैक्ट क्लब की स्थापना पर संवाद सत्र आयोजित किया गया। विभाग के सम्मेलन कक्ष में हुए इस कार्यक्रम में छात्रों को क्लब के उद्देश्यों, गतिविधियों और सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी दी गई। सत्र का उद्देश्य विधि के छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा और युवा नेतृत्व की गतिविधियों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में जिला रोट्रैक्ट प्रतिनिधि पुरंधी गुप्ता, क्लब अध्यक्ष हरप्रीत कौर सेम्बी, सचिव अधिवक्ता शिवानी कंवर, युवा सेवा निदेशक किरण सूद और व्यावसायिक सेवा निदेशक अधिवक्ता ऋतु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों को रोट्रैक्ट क्लब के माध्यम से समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसरों से अवगत करवाया। कार्यक्रम का आयोजन विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक सिंह नेगी और डॉ. रमेश वर्मा ने क्लब समन्वयकों के रूप में किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें