हिमाचल प्रदेश के सोलन में किराये के कमरे में रह रहे एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान दलीप(37 ) पुत्र ओम प्रकाश गांव दोलग, कंडाघाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसान व्यक्ति ने मकान के बाहर सीढ़ियों पर लगी लोहे की ग्रिल में काले चैकदार परना से फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में मृतक बेटा सोया हुआ था। इसके बाद उसे उठाकर घटना की जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम सोलन में करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।