ग्राम पंचायत कोटलू के 40 वर्षीय व्यक्ति की वीरवार सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान शशि कुमार पुत्र लूडन राम निवासी भटवारा, कोटलू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शशि कुमार बुधवार रात को सोया हुआ था कि उसे बिस्तर में ही सांप ने डस लिया। बुधवार रात को ही उसे परिजन जयसिंहपुर अस्पताल लाए, जहां पर उसको प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टांडा ले जाते समय व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शशि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और पिता को छोड़ गए हैं। शशि के छोटे भाई की 12 साल पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि उसकी माता का भी निधन हो चुका है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। संवाद