जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की माैत
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के ऊना में राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 5:00 बजे के करीब जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ऊना की टीम आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।