शिमला। राजधानी के क्रीसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करना था। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस अवसर पर पारंपरिक भारतीय खेल, पेंटिंग, नारा लेखन और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिफिक ऑफिसर राजेंद्र शर्मा और इंजीनियर मेहरबान भारती उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संवाद