शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में पहाड़ी दिवस पर मातृभाषा एवं साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मातृभाषा हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति को दैनिक जीवन में अपनी मातृभाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पहाड़ी कविताएं, कहानी, लोकोक्तियां और लोकगीत प्रस्तुत किए। भारती ने चंबा का प्रसिद्ध लोकगीत कुंजु-चंचलो सुनाया। अर्पणा, आंचल, वैशाली और पलक ने पहाड़ी कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन हिमांशी और आंचल ने किया। संवाद