शिमला। खुशहाला हनुमान मंदिर शोघी में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर ने बताया कि मंदिर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं 5 और 6 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में कीर्तन और ठाकुर की शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शोघी और शिमला से संजौली होते हुए वापस खुशहाला मंदिर पहुंचेगी। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से बसों की शिमला से मंदिर तक विशेष सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। संवाद