फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्पेशल चार्टर ट्रेन से कालका से शिमला पहुंचा मुंबई का ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर बुधवार को स्पेशल बुकिंग पर चार्टर ट्रेन शिमला पहुंची। इसमें मुंबई के 140 सैलानियों का समूह शिमला घूमने के लिए आया है। यह ट्रेन दोपहर करीब 1:30 बजे कालका से शिमला की ओर चली। इस दौरान यह धर्मपुर, बड़ोग, सोलन और समरहिल स्टेशन पर रुकी। यहां पर सैलानियों ने स्टेशन पर उतरकर आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों को निहारा। इसके बाद यह ट्रेन शाम करीब 7:10 बजे शिमला पहुंचीं। ट्रेन में सफर करके शिमला पहुंचे सैलानी महेश कुमार और अमर शर्मा ने बताया कि वह शिमला घूमने के लिए आए हैं। इनके ग्रुप ने एक महीना पहले ही शिमला आने का प्लान बना लिया था। सभी ट्रेनों में 10 अप्रैल तक लंबी वेटिंग चल रही है। कालका और शिमला के बीच 103 सुरंगें सफर को दिलचस्प बनाती हैं। बड़ोग रेलवे स्टेशन पर 33 नंबर बड़ोग सुरंग सबसे लंबी है। रेलवे की ओर से इन दिनों हेरिटेज ट्रैक पर सैलानियों की सुविधा के लिए पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सैलानियों की डिमांड पर रेल मोटर कार और चार्टर्ड ट्रेनें भी चला रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें