फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विंटर कार्निवल में आज होगा सुरों का महासंग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विंटर कार्निवल की पांचवीं संध्या रविवार को मेगा शो के रूप में होगी। रात आठ से दस बजे तक सारेगामापा के फाइनलिस्ट सुनील कुमार, इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और सूफी सिंगर डॉ. नीता पांडे प्रस्तुति देंगी। शिमला घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि वह सुनील कुमार और अनुज शर्मा की प्रस्तुतिया देखना चाहते हैं। दो घंटों तक चलने वाली इस स्टार नाइट को लेकर दोस्तों के साथ भी यहां आने का प्लान बना रहे हैं। रिज मैदान पर विंटर कार्निवल 1 जनवरी तक चलेगा। विंटर कार्निवल की अंतिम संध्या पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, आयुक्त भूपेंद्र अत्री समेत आला अधिकारी उनसे मिलकर कार्निवल में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें