शिमला। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से बुधवार को राजकीय उच्च विद्यालय जाखू में विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म के स्वेटर और मिठाई वितरित की गई। फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सर्दियों में ठंड से राहत दिलाने के साथ उनकी शैक्षणिक जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से अंजना ठाकुर, उमा दास शर्मा, माला सिंह और तरुणा कौशल मौजूद रहीं। संवाद