जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग के लोअर केलांग में एक मकान में आग लग गई। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के समीप शाम 6:30 बजे के करीब लगी आग में नेपाली मूल के पांच साल के बच्चे के आग की चपेट आने की सूचना है। बताया जा रहा है इस भवन में भीम बहादुर नाम का नेपाली किराए में रह रहा था और वह अपने काम से बाहर गया हुआ है। मकान के कमरे में आग गई और उसमें सिलिंडर के फटने की भी खबर है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोग हुए हैं। डीएसपी केलांग राज कुमार ने कहा कि आग लगने के वक्त कमरे में एक बच्चा होने की खबर है। आग पर काबू पाया जा रहा है। इसके बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।