फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: मतियारा गांव में बेटे की शादी में पिता की दिल का दाैरा पड़ने से मौत

Mon, 14 Oct 2024 10:32 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)

सार

 चंबा जिले की कीड़ी पंचायत के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब दूल्हे का देहांत हो गया। 
विज्ञापन
दिल का दाैरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की कीड़ी पंचायत के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब दूल्हे का देहांत हो गया। यह घटना शनिवार को हुई। मतियारा गांव में देसराज पुत्र दिवंगत नानकू राम अपने छोटे बेटे की शादी की खुशी में मशगूल थे। शाम को बेटे की बरात की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। बड़ा बेटा उन्हें चंबा अस्पताल ले गया। चंबा अस्पताल से रात को उन्हें टांडा रेफर किया। बेटा उन्हें पठानकोट के निजी अस्पताल ले गया। बिना बैंड-बाजा बरात दूल्हे को लेकर चली गई। बेटे ने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। उसी दौरान पिता के माैत की खबर मिली। यह खबर सुनते ही छोटा बेटा घर लौट आया। इससे माहाैल गमगीन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें