शिमला। एबीवीपी की प्रांत मंत्री नैंसी अटल ने सेना की कार्रवाई को आतंकवाद पर हुआ निर्णायक प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से स्पष्ट हो गया है कि भारत अब आतंक के खिलाफ चुप नहीं रहेगा, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करेगा। उन्होंने इस साहसी और स्वागतयोग्य निर्णय का समर्थन किया। सेना के मिशन सिंदूर की सराहना करते हुए नैंसी ने कहा कि देश की सुरक्षा नीति के इतिहास में यह एक नया अध्याय है। ब्यूरो