फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लवी मेले में होगी बुशहर बाल निबंध प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 31 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
12 को रामपुर के मिनी सचिवालय के कान्र्फेंस हॉल में 10 बजे से शुरू होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के तहत इस वर्ष रामपुर उपमंडल के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बुशहर बाल निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में छठी से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को लवी मेले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व से परिचित करवाना है। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में प्रत्येक सरकारी और निजी स्कूल अपने स्तर पर प्रतियोगिता करवाएगा। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता की थीम ''लवी मेले का इतिहास एवं महत्व'' रहेगी। इसमें विद्यार्थियों को 500 शब्दों में निबंध लिखना होगा। प्रत्येक स्कूल से सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले एक विद्यार्थी का चयन उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। दूसरे चरण में चयनित विद्यार्थी उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता रामपुर के मिनी सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में 12 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी। इसके लिए निर्णायक मंडल का गठन एसडीएम रामपुर अमरेंद्र सिंह की ओर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार और ट्रॉफियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें