शिमला। सदर पुलिस ने सब्जी मंडी में तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सदर पुलिस की टीम एएसआई विजय कुमार की अगुवाई में सब्जी मंडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक का बैग लेकर आ रहा था जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पुलिस ने धरेंद्र नाम के शख्स से एक पेटी देशी शराब बरामद की है। ब्यूरो