फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में 99 सड़कें बंद, कई इलाकों में चार दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारी बर्फबारी के चार दिन बाद भी जिले के कई इलाकों में यातायात और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जिले में छह मुख्य सड़कों समेत 99 सड़कें अभी बंद पड़ी हैं। रोहड़ू, चौपाल, कुमारसैन की कई संपर्क मार्ग बंद हैं। कई ग्रामीण इलाकों में चार दिन से बिजली गुल है। अकेले चौपाल में ही 150 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इसके अलावा कुपवी, ठियोग, रोहड़ू, रामपुर, डोडरा क्वार में भी कई ट्रांसफार्मर बंद हैं। जिले में 384 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। बिजली आपूर्ति ठप रहने से जिले की 59 पेयजल योजनाएं भी अभी तक बंद पड़ी हैं। ताजा बर्फबारी होने से इनके बहाल होने में अब कुछ दिन और लग जाएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार बिजली बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग राहत कार्याें में जुटे हैं। ज्यादातर मुख्य सड़कें बहाल हो चुकी हैं, जो संपर्क सड़कें बंद पड़ी हैं, उन्हें भी बहाल किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें