शिमला। शहर के कार्ट रोड के पास एक निजी होटल में एक शख्स की गिरने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार्ट रोड पर स्थित एक निजी होटल का मैनेजर का दोस्त दूसरे होटल में ठहरा था। मैनेजर बुद्धि सिंह वीरवार शाम को अपने दोस्त से मिलने दूसरे होटल पहुंचा। रात को वापस आने से पहले वह बाथरूम में गया और चक्कर आने से गिर गया। उसका दोस्त और भतीजा उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। एसपी सौम्या सांबशिवन ने घटना की जानकारी दी है।