फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गया था परिवार, लाखों के गहने ले उड़े शातिर

Mon, 08 Jul 2019 01:37 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सुन्नी विकास खंड की जलोग पंचायत में शातिर घर से लाखों के गहने ले उड़े। नकदी पर भी हाथ साफ किया है। शिकायत के आधार पर सुन्नी पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वारदात के दिन परिवार के सदस्य शाम के समय शादी समारोह में गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटे तो दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था।

विज्ञापन


घर के अंदर गए तो कमरे में रखा सारा समान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। इसमें रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब थे। इनकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। इसके अलावा अलमारी में रखे करीब नौ हजार रुपये भी उड़ा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें