अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा में बीएसएनएल की सेवाएं चरमराने से लोगों को काफी रोष है। इंटरनेट सेवाएं बंद होने जिला मुख्यालय में बैंकों समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन कोई भी कार्य नहीं हो पाए। हालांकि दोपहर तक इंटरनेट की सेवाएं चल रही रहीं। मगर दोपहर के बाद अचानक इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। इसकी वजह से लोग ऑनलाइन कार्य नहीं कर पाए। सुरेश कुमार, अजय कुमार, संजीव, नरेंद्र, भाग सिंह, देवराज, अशोक, केवल और तिलक राज ने बताया कि चंबा में मौसम खराब होते ही बीएसएनएल की सेवाएं चरमरा जाती हैं। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही हैं। इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन और बीएसएनएल को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। जिससे लोगों को इंटरनेट सेवाएं बंद होने से किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।