फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीश बने बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एक दिसंबर से शिमला ग्रामीण के शिवा युवक मंडल ठैला की ओर से आयोजित प्रताप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रविवार को एसवाईएम ठैला की टीम ने पीसी क्यारटू की टीम को हराकर टूर्नामेंट पर अपना कब्जा किया। मंडल के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्र की 42 टीमों ने भाग लिया। ठाकुर ने बताया कि विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मुनीश शर्मा को टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से नवाजा गया, वहीं ओम प्रकाश को बेस्ट बॉलर और हैप्पी को बेस्ट बैट्समैन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें