फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अहान और सलोनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल में बुधवार को सेजइज की ओर से प्रकृति और पर्यावरण अन्तरविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिमला के पांच स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ऑकलैंड हाउस स्कूल, शिमला पब्लिक स्कूल, मोनाल पब्लिक स्कूल, लॉरेन्ट पब्लिक स्कूल भराड़ी और दयानंद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करवाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक श्रीनिवास जोशी ने किया। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रदूषण और बचाव पर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों के लिए चार राउंड रखे गए। इसमें छात्रों से जीव-जंतु, वातावरण और प्रकृति, सामान्य ज्ञान और जानवरों की आवाज से संबधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक स्कूल द मॉल की सलोनी, अहान और शिमला पब्लिक स्कूल के विवेक और अंश ने पहला स्थान हासिल किया। मोनाल पब्लिक स्कूल के कार्तिक और जिकरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऑकलैंड हाउस स्कूल के पलक, स्मृति और लॉरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी छात्रों को सेजइज के अध्यक्ष कंरकरे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्या अनुपम ठाकुर ने विजेता टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें