फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमते स्कूल के तीन छात्रों का एकलव्य स्कूल में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)।
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशाला होमते के तीन विद्यार्थियों का चयन निचार में भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय की ओर से संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुआ है। तीनों विद्यार्थियों को छठी कक्षा में प्रवेश मिला है। प्रतियोगी परीक्षा में होमतेे स्कूल के बच्चों ने जिले भर के निजी स्कूलों को टक्कर दी है। पिछले करीब सात साल से इस स्कूल के कई विद्यार्थी एकलव्य, नवोदय, सैनिक स्कूल में प्रवेश ले चुके हैं। अध्यापक तेजेंद्र नेगी ने बताया कि इस वर्ष स्कूल के चार छात्रों ने एकलव्य स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। इनमें से महक, आराध्या माथस और सूजल ने परीक्षा पास कर ली है। इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष अजय सहित समस्त अभिभावकों ने तीनों छात्रों, अध्यापकों तेजेंद्र नेगी, अनिल नेगी और समस्त स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें