शिमला। भाजपा युवा मोर्चा की जिला इकाई की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। रिज मैदान पर लगे शिविर का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन ने किया। कमला नेहरू अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने इसमें सहयोग किया। शाम तक चले शिविर में 75 यूनिट खून एकत्र हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा शुरू किया है जोकि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर खत्म होगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर और 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रमों किए जाएंगे। शिविर में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। संवाद