शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला की ओर से शुक्रवार को अनाडेल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों और बुजुर्गों सहित 72 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में मुख्य रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के साथ आम लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान आयोजित टीकाकरण अभियान प्रमुख आकर्षण रहा, जिसके तहत क्षेत्र के कई बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला, संयुक्त सचिव प्रियंका वत्स और चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु मैतन मौजूद रहीं। संवाद