फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता में आते वादे से मुकरी भाजपा : एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। एसएफआई की राज्य कमेटी ने रूसा को समाप्त न कर इसमें सुधार किए जाने के शिक्षा मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सत्तासीन होते ही अपने चुनावी वादे को पूरा करने से मुकर गई है। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष विक्रम कायथ और सचिव अमित ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा और एबीवीपी ने पूर्व कांग्रेस के कार्यकाल में यूजी में लागू रूसा सीबीसीएस सिस्टम का पुरजोर विरोध किया था। इसको लेकर आंदोलन भी किए, लेकिन प्रदेश में अब जबकि भाजपा की सरकार बन गई है, तो भाजपा और एबीवीपी दोनों की भाषा बदल गई है। चुनाव में भाजपा ने रूसा को समाप्त करने के मुद्दे को भुनाया, जिस पर युवाओं ने भाजपा का साथ भी दिया। अब चुनाव नतीजे आने और सरकार बन जाने पर शिक्षा मंत्री रूसा को समाप्त न कर इसमें सुधार की गुंजाइश देख कर युवाओं को राहत देने की बात कर रहे हैं। भाजपा का यह चुनावी वादा भी जुमला ही साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। यह युवाओं और आम जनता की भावना के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि रूसा के विरोध में एसएफआई की ओर से शुरू किया आंदोलन जारी रहेगा। छात्र और उनसे जुड़े मुद्दों और समस्याओं का समाधान न हुआ तो आने वाले दिनों में एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज जनता से की गई वादाखिलाफी के लिए माफी मांगें और रूसा की तमाम खामियों को दूर करने या फिर इसे वापस लेने की दिशा में कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें