फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 के प्लान में कॉलिंग, डाटा और एसएमएस में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को नए साल का एडवांस तोहफा दिया है। 175 रुपये के प्लान पर बीएसएनएल से बीएसएनएल कॉलिंग मुफ्त कर दी गई है जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 100 मिनट से बढ़ा कर 350 मिनट कर दी गई है। इतना ही नहीं इस प्लान में उपभोक्ताओं को 5 जीबी डाटा और हर महीने 50 एसएसएस भी दिए जाएंगे। प्लान की वैद्यता बढ़ा कर 30 दिन कर दी गई है। शिमला दूरसंचार जिला के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि 175 रुपये का बीएसएनएल का बेहद लोकप्रिय प्लान है। इस प्लान में बेहद कम लागत पर उपभोक्ताओं को कॉलिंग और डाटा की सुविधा दी जा रही है। 30 दिन वैद्यता वाले इस प्लान में 5 जीबी डाटा और फ्री मेसेज भी दिए जा रहे हैं। संयमित प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह सबसे किफायती प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें