शिमला। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोेगिता के सीनियर वर्ग में पंकज नाहर, जबकि जूनियर वर्ग में सागर बेस्ट बॉडी बिल्डर चुने गए। सोमवार को पंथाघाटी में द फिटनेस जिम की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के कुलवंत सिंह कंवर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। जिम के संचालक वीनु दीवान ने बताया कि आज के अधिकतर युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। प्रतियोगिता का मकसद युवाओं को नशे से बचने, जबकि बॉडी बिल्डर के माध्यम से युवाओं का ध्यान नशे से दूर करना है। इस दौरान प्रतियोगिता मेें बेस्ट चेस्ट और बी/ट्राई जूनियर में समीर, सीनियर वर्ग में बेस्ट चेस्ट सचिन शर्मा, जबकि जूनियर वर्ग में रोहित, बेस्ट एथलीट पृथ्वी, बेस्ट कोर अंकित शर्मा के अलावा मैक्स पुशअप में संदीप सिंह विजेता रहे। मुख्यातिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। हिमाचल पुलिस के विरेंद्र ठाकुर और शुभम ठाकुर इस दौरान मौजूद रहे।