फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्स की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर में शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार ने ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मेजर जरनल संजीव नारायण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। समारोह में स्कूल के छात्रों ने स्किट और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मनोरंजन किया। स्कूल के प्रधानाचार्या कामना बेरी ने डॉक्यूमेंट्री द्वारा स्कूल की उपलब्धियों से अतिथियों को अवगत करवाया। बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एमबीबीएस और आईआईटी में दाखिला प्राप्त करने वाले छात्रों के अभिभावक भी समारोह में शरीक हुए। मुख्यातिथि ने उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। वहीं, दसवीं से जमा दो की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी इनाम दिए गए। मुख्यातिथि ने कॅरिअर काउंसलिंग सेशन में छात्रों को प्रोफेशनल कोर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि प्रगति के रास्ते पर अगर मुश्किलों का सामना करना पड़े तो कभी नहीं घबराना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें