अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीपीआईएम लोकल कमेटी शिमला ने जीएसटी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। माकपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर जीएसटी का पुतला फूंका। पार्टी ने वर्तमान स्वरूप में जीएसटी को जनविरोधी करार दिया है। पार्टी सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि वर्तमान स्वरूप में जीएसटी जनता, कारोबारी और व्यापारी विरोधी है। एक देश एक टैक्स जैसे नारे से न केवल जनता को भ्रमित किया जा रहा है बल्कियह देश के संघीय ढांचे पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने से पहले प्रदेशों को विश्वास में नहीं लिया गया। कहा कि जीएसटी लागू होने से चुनिंदा चीजों को छोड़कर सब कुछ महंगा हुआ है। देश में कभी भी कर 24 प्रतिशत से ऊपर नहीं गया, लेकिन जीएसटी ने इस कर व्यवस्था को 28 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इससे जनता पर और अधिक बोझ पड़ गया है। प्रदर्शन के दौरान संजय चौहान, डॉ. कुलदीप तनवर, विजेंद्र मेहरा, जगत राम, फालमा चौहान, सत्यवान पुंडीर, बलबीर पराशर, रमाकांत मिश्रा, बाबू राम, कपिल शर्मा, रिशु गर्ग, किशोरी ढटवालिया, विनोद बिरसांटा, बालक राम, पूर्ण चंद, सोनिया, आशू भारती, जीता नेगी, अशोक, उत्तम, रोनी, चंद्रकांत, पवन, दिनीत, नितीष, केवल, रंजीव कुठियाला मौजूद रहे।