फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला शहर में लगेंगी 700 नई स्ट्रीट लाइटें, कंपनी का टेंडर रदद

Sat, 20 Jan 2024 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को टाउनहॉल में हुई समिति की बैठक में निगम प्रशासन ने रिपोर्ट दी कि शहर के बिजली के खंभे लगा दिए हैं। 
विज्ञापन
नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति की मासिक बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में नए साल में 700 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम के इस प्रस्ताव को वित्त संविदा एवं योजना समिति ने मंजूरी दे दी है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को टाउनहॉल में हुई समिति की बैठक में निगम प्रशासन ने रिपोर्ट दी कि शहर के बिजली के खंभे लगा दिए हैं। अब इन पर लाइटें लगाई जाएंगी। शहर में अब तक स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था देख रही कंपनी का टेंडर भी रद्द करने का फैसला लिया है। निगम के अनुसार स्थानीय ठेकेदारों को अब लाइटों की व्यवस्था का जिम्मा दिया जाएगा। पांच साल के लिए यह टेंडर होगा जिसमें नई लाइटें लगाने से लेकर उसकी देखरेख का जिम्मा भी शामिल होगा। समिति ने 1.34 करोड़ रुपये से छोटा शिमला शनान सड़क चौड़ी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इस प्रोजेक्ट के लिए सतलुज जल विद्युत निगम पैसा देगा। राम बाजार में दुकानों के नीचे बने स्टॉल दस हजार रुपये मासिक किराये पर देने का भी फैसला लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

16.97 लाख से शौचालय बनाने पर आपत्ति
समरहिल श्मशानघाट पर सार्वजनिक शौचालय बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। हालांकि, इसके बजट पर पार्षदों ने आपत्ति जताई। कहा कि 16.97 लाख रुपये से शौचालय बनाना महंगा है। शौचालय के साथ स्टोर बनाया जा सकता है। मेयर ने कहा कि स्थानीय पार्षद की सहमति से इस पर चर्चा होगी। कोर्ट में नगर निगम अधिवक्ताओं की मासिक फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर सदन में फैसला लेने पर सहमति बनी। शहर में कनलोग, चलौंठी, मैहली समेत 5 जगहों पर डंपिंग साइट चिह्नित करने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजने का फैसला लिया है। साथ ही वन मंजूरी में फंसे मामलों को दोबारा वन विभाग को भेजने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सवा घंटा देरी से पहुंचे मेयर और पार्षद
वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक सुबह 11:30 बजे बुलाई थी। समिति सदस्य कांग्रेस पार्षद सुषमा कुठियाला तय समय पर टाउनहॉल पहुंच गईं। लेकिन महापौर के न पहुंचने पर इन्हें इंतजार करना पड़ा। इसके बाद संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा और अन्य शाखाओं के अध्यक्ष भी टाउनहॉल पहुंचे। आयुक्त भूपेंद्र अत्री भी बैठक के लिए आए लेकिन महापौर और पार्षद नहीं पहुंचे थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद यह अपने दफ्तर लौट गए। महापौर 12:45 बजे दफ्तर पहुंचे तो इन्हें बैठक के लिए बुलाया गया। महापौर ने कहा कि वह कालीबाड़ी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें