फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ताजा बर्फबारी से 70 से अधिक रुट फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी से एचआरटीसी
विज्ञापन

के जिले में 70 रूट फेल
कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में रात को हुई बर्फबारी से सड़कों पर फिसलन
रामपुर-रिकांगपिओ के लिए वाया बसंतपुर भेजी गईं बसें
कुफरी में सड़क पर फिसलन से बार-बार लगता रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में वीरवार रात हुई बर्फबारी के कारण शुक्रवार सुबह कई सड़कें बंद रहीं। शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ नेशनल हाईवे सहित शिमला रोहड़ू और शिमला चौपाल सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
नारकंडा में हिमपात के बाद शुक्रवार को शिमला रामपुर रिकांगपिओ रूट पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। इस रूट पर एचआरटीसी ने वैकल्पिक मार्ग बसंतपुर होते हुए बसें संचालित की। शिमला चौपाल नेरवा मार्ग और खिड़की के पास सड़क पर फिसलन के कारण बार-बार ट्रैफिक प्रभावित होता रहा, जबकि शिमला रोहड़ू मार्ग पर खड़ापत्थर में सुबह के समय फिसलन रही हालांकि बसों का संचालन जारी रहा। शिमला वाया कुफरी चायल के लिए भी बसों की आवाजाही प्रभावित रही। बसें न चलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ताजा हिमपात के बाद शिमला शहर में यातायात व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को कुफरी में बार-बार हिमपात होने से बसों की आवाजाही प्रभावित होती रही। शिमला चौपाल सड़क पर खिड़की के पास सड़क पर फिसलन होने से यातायात प्रभावित हुआ। करीब 50 से अधिक रूटों पर शुक्रवार को बसें संचालित नहीं की जा सकी। शनिवार को सड़क की स्थिति पर बसों का संचालन निर्भर करेगा।
बर्फबारी देखने शिमला में उमड़ी सैलानियों की भीड़
शिमला। ताजा बर्फबारी के बाद शिमला में सैलानियों का सैलाब उमड़ा आया है। शुक्रवार को भारी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे। बर्फ में अठखेलियां करने के लिए सैलानियों ने कुफरी और नारकंडा का रुख किया। सैलानियों की भारी आमद के बाद शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग में तेजी आई है।
ताजा बर्फबारी के बाद वीकेंड से पहले ही शिमला सैलानियों से गुलजार हो गया है। शुक्रवार को भारी संख्या में पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे। यहां रिज मैदान और मालरोड पर खासी चहल पहल रही। सैलानी सर्द मौसम के बीच फोटोग्राफी करते नजर आए। शहर के होटलों में 60 फीसदी तक कमरों की बुकिंग हो गई है। शनिवार को कमरों की बुकिंग में इजाफा होने की उम्मीद है। बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानियों ने शुक्रवार को जाखू का भी रुख किया। रिज मैदान और माल रोड पर शुक्रवार को सैलानी चहल कदमी करते दिखाई दिए। सैलानियों की आमद में हुए इजाफे से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। नए साल के जश्न के बाद एक बार फिर शिमला में पर्यटन कारोबार में तेजी आई है।
विज्ञापन

कारोबार में तेजी की उम्मीद
शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि बर्फबारी को देखने के लिए वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। इससे कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है। रविवार तक शिमला में सैलानियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें