शिमला। एचआरटीसी के संजौली काउंटर पर सोमवार को बस पास बनाने के लिए अभिभावक लाइनों में लगे रहे। सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक करीब संजौली काउंटर पर 69 स्कूली छात्र-छात्राओं के बस पास बनाए गए। बस स्टैंड काउंटर पर भी यह संख्या सौ से अधिक रही। संजौली काउंटर पर अब तक 228 छात्रों के बस पास बन चुके है।