शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की ओर से शुक्रवार को घंडल में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 81 युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया जिसमें 63 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर आईजीएमसी से डॉ. ऐश्वर्या की टीम मौजूद रही। शिविर में लीगल स्टडीज के रोटारैक्टर्स और कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के निदेशक शिव कुमार डोगरा, रोटारैक्ट समन्वयक गीतांजलि थापर, क्लब की अध्यक्ष पूजा गोयल, समन्वयक रोटेरियन किरण सूद, रूपाली बलौरिया, सचिव रोटारैक्टर नियति वर्मा, प्रेसिडेंट-इलेक्ट रोटारैक्टर उदय सिंह चंदेल मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद