अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
सात एचपी (आई) कंपनी एनसीसी शिमला के तीन कैडेट थल सैनिक कैंप के लिए चयनित हुए है। एनसीसी अकादमी रोपड़ में ये तीनों कैडेट फायरिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एनसीसी रोपड़ में 4 से 14 अगस्त तक चली (पीटीएसई) कैंप फायरिंग प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के करीब 120 कैडेटों ने भाग लिया था। इसमें शिमला हेड क्वार्टर के 32 कैडेटों में से 16 कैडेटों का चयन रोपड़ एनसीसी कैंप के लिए हुआ है। थल सैनिक फायरिंग कैंप 2 सितंबर से एनसीसी अकादमी रोपड़ में शुरू हो रहा है। इसमें आरकेएमवी की नेहा परियार, संजौली कॉलेज की वर्षा और साहिल चयनित हुए हैं। मंडी के कुनाल बोध, अदिति, मुस्कान, नीरज ठाकुर, रामपुर के निखिल ठाकुर, अनीता देवी, रितिका, पूनम, हमीरपुर के अंकुश भारद्वाज, सोलन की आइडिया राणा, ऊना के परितोष ठाकुर के अलावा डलहौजी के हंस राज, नितिका कश्यप भी रोपड़ थल सैनिक फायरिंग कैंप के लिए चयनित हुए हैं। कैप में चयनित कैडिटों को एनसीसी निदेशालय दिल्ली में अपनी प्रतिभा दिखाएगे।
000