फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अनाज मंडी में 60 लोगों ने करवाई रक्त जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। श्री सनातन धर्म सभा अनाज मंडी शिमला ने शुक्रवार रक्त परीक्षण शिविर लगाया। शिविर में डॉ. लाल पैथ लैब से विशेषज्ञों को बुलाया था। यह कैंप सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक चला जिसमें 60 लोगों ने रक्त की जांच करवाई। लोगों में कैंप को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। सभा द्वारा संचालित औषधालय के कन्वीनर चेतन शर्मा ने बताया कि रक्त परीक्षण कैंप शनिवार को भी जारी रहेगा। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि कल रक्त परीक्षण के साथ रक्तदान कैंप भी लगाया जाएगा। युवाओं के यो यो ग्रुप के सहयोग और भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अशोक सोहल होंगे और यह मंदिर परिसर के आंगन में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें