शिमला। जिला अदालत ने एनडीपीएस के चार मामलों में 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल भेजा है। इसमें आरोपी अमित लूथरा, मोहम्मद शोएब, दीपक वर्मा, विरेंद्र, नवीन और कुलदीप के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस के मामले पंजीकृत हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों की रिमांड समाप्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत में पुलिस ने आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। अब विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आवेदन को स्वीकार करते हुए आरोपियों को 8 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। इन आरोपियों को चरस और चिट्टे के साथ पकड़ा गया है। संवाद