शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 58 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही 15 लोगों ने अंगदान की शपथ भी ली। यह शिविर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस, रोटारैक्ट क्लब यूसीबीएस और यूआईएलएस तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद भवन पार्किंग क्षेत्र में आयोजित हुआ। क्लब की पूर्व अध्यक्ष पूजा गोयल, अध्यक्ष हरप्रीत कौर सैंबी, सोनिया बरागटा तथा गुरनूर सैंबी ने स्वयं भी रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। रक्तदान के साथ स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) के नरेश कुमार के सहयोग से अंगदान जागरूकता एवं शपथ शिविर भी लगा। इस दौरान 15 लोगों ने अंगदान की शपथ ली। संवाद