फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550 आपदा मित्रों को किया प्रशिक्षित : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बचत भवन में हुई आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्ञान सागर नेगी ने पावर पॉइंट प्रस्तुति में मानसून सीजन-2026 के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी दी। जिला प्रशासन ने 219 पंचायतों को पंचायत इमरजेंसी रिस्पांस योजना में शामिल किया है। जिले में 200 सुरक्षित आश्रय स्थल चिह्नित किए हैं। अब तक 550 युवा आपदा मित्र स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और 80 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 99 संपर्क सड़कें प्रभावित हुईं थी जिनमें से 86 को बहाल किया जा चुका है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार अभी तक करीब 52.80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें