फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल में 54 किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टमोर स्कूल में 54 छात्राओं को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस वैक्सीन लगाई। विद्यार्थियों के अभिभावकों को वैक्सीन की विशेषताएं बनाने के बाद विभाग ने स्कूल में टीकाकरण सत्र आयोजित किया। विभाग का दावा है कि प्रदेश के किसी भी स्कूल में आयोजित एचपीवी टीकाकरण की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। वहीं, अप्रैल 2026 में शुरू हुए अभियान के बाद से जिले में लगभग 2,200 पात्र लड़कियों को टीका लग चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी यशपाल रांटा ने माता-पिता से बच्चियों को एचपीवी का टीका लगवाने की अपील की। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी विनीत लखनपाल और रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अर्जुन गोयल भी उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें