शिमला। संजौली मेेेें एक युवक को 13 ग्राम चरस के पकड़ा है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीस वर्षीय युवक कुमारसैन का रहने वाला और संजौली में रहता है। शुक्रवार देर रात पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान युवक की तलाशी लेने पर उससे 13 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।