शिमला। शहर में आखिर बार-बार पीलिया क्यों फैल रहा है। इसकी असली वजह सामने लाने के लिए आईजीएमसी का कम्युनिटी मेडिसिन विभाग सर्वेक्षण करने जा रहा है।
विभाग ने इसके लिए छह महिला कार्यकर्ता नियुक्त की हैं, जो शहर के सभी 34 वार्डों में जाकर पेयजल स्रोतों और टंकियों से पानी के सैंपल लेंगी। साथ ही यह भी पता करेंगी कि आखिर कहां से पानी में सीवेज मिल रहा है। निगम की मासिक बैठक के बाद विभाग के डॉ. बलराज सिंह ने इस मामले पर प्रेजेंटेशन दी। कहा कि सीवेज का सही ट्रीटमेंट न होने से शहर में पीलिया फैल रहा है। शिमला में कुल आठ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं। इनमें क्या कमियां हैं, कैसे सुधार हो सकता है। इस पर जल्द ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी पार्षदों से वार्ड में होने वाले इस सर्वेक्षण के लिए सहयोग की अपील की।