फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के उपलक्ष्य पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारी सुमन पाल दत्ता ने किया। मंदिर परिसर में सुबह 10:00 बजे शुरू हुए शिविर में एसबीआई लोअर बाजार शाखा ने सहयोग किया। शिविर में कमला नेहरू अस्पताल के ब्लड बैंक की डॉ. कंचन शर्मा और उनकी टीम ने सहयोग किया। दोपहर 3:00 बजे तक चले शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर सूद सभा के प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ उपप्रधान दीपक लाल सूद, महासचिव धर्मपाल पूरी, उप सचिव सतपाल शर्मा, गोपाल कृष्ण, वेद प्रकाश सूद, एसबीआई शाखा प्रबंधक सरित मलिक, अशोक सोहाल और सेव लाइफ मिशन संस्था के पुनीत सूद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें