शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की ओर से मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय ने भी सहयोग दिया। इस दौरान 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में कमला नेहरू अस्पताल के ब्लड बैंक से डॉ. कंचन सिंह की टीम मौजूद रही। इस अवसर पर राज्य अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) के समन्वयक नरेश ने अंगदान का महत्व बताया। प्रति कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी डॉक्टर रेनू ने अपने अंगदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर ममता गुप्ता, रोटरी क्लब की अध्यक्ष पूजा गोयल, माला सिंह, विपन गुप्ता, अनीता शर्मा और मीना शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद