शिमला। बायोडायवरसिटी मैनेजमेंट कमेटी शिमला की ओर से वीरवार को ढली में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने गेंदा और गुलाब सहित फूलों की विभिन्न किस्मों के करीब 50 पौधे रोपे। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में कमेटी की चेयर पर्सन मोनिका भारद्वाज, कमेटी के सदस्य और ढली वार्ड के पार्षद कमलेश, कच्ची वार्ड की पार्षद किरण शर्मा सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद