शिमला। यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी जिला शिमला की ओर से बुधवार को संजौली स्थित सामुदायिक भवन में रक्तदान और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान संजौली वार्ड की पार्षद ममता चंदेल भी मौजूद रही। शिविर में 46 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में जिला शिमला की नवगठित समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। बैठक और शिविर में सोसाइटी के प्रदेश महासचिव तिजेंद्र ठाकुर और जिला महासचिव निकिता बोथ्यान भी मौजूद रहे। संवाद