फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में 45 यूनिट रक्त किया एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पंजाब एवं सिंध बैंक की ओर से 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित सतर्कता सप्ताह के तहत बुधवार को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शिमला शहर के स्थानीय नागरिकों तथा पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इंदिरा गांधी चिकित्सा संस्थान (आईजीएमसी) के ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बैंक के मुख्य प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक राजीव पठानिया की अगुवाई में अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इनमें दिनेश शर्मा, परवीन कुमार और नरेश कुमार भी शामिल रहे। शिविर को सफल बनाने में डीआरएम दीपक कुमार सायोगी, प्रतीक मीणा और क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। वहीं आईजीएमसी ब्लड बैंक की डॉ. विपाशा व्यास, नर्सिंग सिस्टर नीलम सैंण, शीतल ठाकुर और मनोज राम की टीम ने रक्त संग्रहण में सेवाएं दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें