फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी स्कूल की मरम्मत पर खर्च होंगे 43.94 लाख : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले में बीते साल आपदा से क्षतिग्रस्त हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी का जल्द मरम्मत कार्य शुरू होगा। विद्यालय के मरम्मत कार्य पर 43.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आपदा न्यूनीकरण के तहत स्कूल में हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। उपायुक्त ने इसके लिए अधिकारियों को आपदा न्यूनीकरण के तहत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को आपदा न्यूनीकरण के तहत प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। गौरतलब है कि विद्यालय में बीते साल मानसून में प्राकृतिक आपदा के कारण स्कूल की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। प्राकृतिक आपदा में स्कूल का भवन ही खतरे की जद में आ गया है। स्कूल में करीब 150 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्य नरेश के अनुसार स्कूल में बीते साल बारिश के मौसम में स्कूल की सुरक्षा दीवार गिर गई थी। प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें