शिमला। राजधानी के गंज बाजार में राधा अष्टमी के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसके साथ ही 45 लोगों ने होम्योपैथिक औषधालय में अपने रक्त की जांच भी करवाई। रक्तदान शिविर का आयोजन राधे-राधे यो यो ग्रुप ने किया था और भारतीय स्टेट बैंक ने इस शिविर को प्रायोजित किया। अशोक सोहल इस रक्तदान शिविर के संयोजक थे। रक्त परीक्षण का यह दूसरा दिन था। यह जांच सभा द्वारा संचालित होम्योपैथिक औषधालय में हुई। इस दौरान औषधालय के कन्वीनर चेतन शर्मा थे। यह जानकारी सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने दी। संवाद