फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री लेग रेस में अनुप्रिया एवं दीक्षा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट/पटड़ीघाट (मंडी)। अपर भांबला स्थित लार्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को एक दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक वेद शर्मा ने किया। प्रिंसिपल डॉ. राजिंद्र चंदेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कॉलेज चेयरमैन ने बीएड प्रशिक्षुओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेलें हमें शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाती है और तकनीक के इस युग में खेलों का विशेष महत्व है। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं में थ्री लेग रेस में अनुप्रिया और दीक्षा विजेता रही। लड़कों के कबड्डी के मुकाबले में सेक्शन ए की टीम विजेता रही। वहीं, लड़कियों के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के बीच हुए कबड्डी मुकाबले में दूसरे सेमेस्टर की छात्राओं ने बाजी मारी। इसके साथ ही शतरंज प्रतियोगिता में अनुप्रियमा और शिवानी गुप्ता विजेता रही। फ्रॉग रेस में आरती, शॉटपुट में रविंद्र और रेखा विजेता रहे। बैडमिंटन डबल मुकाबले में नरेश और राहुल विजेता रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें